प्रिय मित्रों
सादर नमस्कार व सुप्रभात
आज उगते सूरज के साथ समय है एक ऐसे नायक को नमन करने का जिसने सही मायनों में भारत माता को ब्रिटिश राज से मुक्ति दिलवाई। जन जन के दिलों की धड़कन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। आज यानि की 23 जनवरी 1897 को सुभाष बाबू का जन्म उड़ीसा के कटक में हुआ था।
“उनके द्वारा दिया गया नारा, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा” ने क्रांति ला दी थी। इस अवसर पर आज आपके साथ मेरे द्वारा बनाया गया एक वीडियो शेयर कर रहूँ, जिसमें कोलकाता में उनके पैतृक निवास व टोक्यो में रेनकोजी मंदिर को भी दिखाया गया है।
वह खून कहो किस मतलब का
जिसमें उबाल का नाम नहीं
वह खून कहो किस मतलब का
आ सके देश के काम नहीं।
वह खून कहो किस मतलब का
जिसमें जीवन, न रवानी है
जो परवश होकर बहता है,
वह खून नहीं,पानी है!
उस दिन लोगों ने सही-सही
खून की कीमत पहचानी थी
जिस दिन सुभाष ने बर्मा में
मॉंगी उनसे कुरबानी थी।
ऋणी राष्ट्र की ओर से सुभाष बाबू को शत शत नमन। जय हिन्द।
ऋषि राज